Sex Racket : देहव्यापार में शामिल महिला सहित मकान मालिक गिरफ्तार, नाबालिग लड़कियों से करवा रही थी धंधा...

Sex Racket : प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले के विनोवा नगर मोहल्ले में नैनी पुलिस के टीम ने एक मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Update: 2024-07-16 07:17 GMT
Sex Racket : प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले के विनोवा नगर मोहल्ले में नैनी पुलिस के टीम ने एक मकान में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वहां से दो नाबालिग लड़की के साथ एक महिला और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये महिला अपने मकान मालिक के साथ मिलकर नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में धकेल रही थी। 

Sex Racket : बता दें कि नैनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विनोवा नगर के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाए जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, इस दौरान एक मकान के अंदर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कई युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस जब वहां पहुंची तब कमरे में मौजूद युवक पीछे की दीवार फांद कर भाग गए। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक महिला और उसके मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sex Racket : तलाशी के दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस के हाथ लगीं। नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराती थी। बताया गया कि किराये के कमरे की एवज में मकान मालिक को एक मोटी रकम दिया करती थी। पकड़ी गई महिला और उसके मकान मालिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News