Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद दूसरी CCS मीटिंग कल, मोदी-शाह और राजनाथ की मौजूदगी में बनेगा पाक को तबाह करने का मास्टर प्लान
| Pahalgam Attack: नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार के तेवर सख्त हैं। 23 अप्रैल को हुई सिक्योरिटी कैबिनेट कमेटी की मीटिंग हुई थी जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन
By : Pradeep Sharma
Pahalgam Attack: नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार के तेवर सख्त हैं। 23 अप्रैल को हुई सिक्योरिटी कैबिनेट कमेटी की मीटिंग हुई थी जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन लेते हुए 5 बड़े फैसले किए थे। वहीं, अब कल यानी बुधवार को फिर से सीसीएस की मीटिंग होने वाली है।
Pahalgam Attack: केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सभी मंत्रियों की यह मीटिंग बुधवार को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 4 आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 लोगों को गोली मार दी थी। वहीं इस हमले में 17 लोग घायल हो गए थे।