School Education Department: दुर्ग के प्रभारी JD हेमंत उपाध्याय सस्पेंड, आरएल ठाकुर को जिम्मेदारी... यह है वजह...
By : Dev Verma
School Education Department: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दुर्ग के प्रभारी संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हेमंत उपाध्याय के संयुक्त संचालक सरगुजा कार्यकाल के दौरान बरती गई अनियमितता और दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के कारण की गई है। निलंबन के दौरान उन्हें मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर (डीपीआई) अटैच किया गया है। उनकी जगह डीपीआई से उप संचालक आरएल ठाकुर को संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) संभाग दुर्ग पदस्थ किया गया है। गजेंद्र यादव के स्कूल शिक्षा मंत्री बनने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है। गजेंद्र दुर्ग जिले के मूल निवासी हैं और दुर्ग शहर से विधायक हैं।