Sayani Gupta: डायरेक्टर के कट कहने के बाद भी KISS करता रहा को-एक्टर, सयानी गुप्ता ने शेयर किया सेट पर परेशान करने वाला एक्सपीरियंस

By :  Vpb
Update: 2024-11-27 04:48 GMT

Sayani Gupta: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सयानी गुप्ता, जो 'फोर मोर शॉट्स प्लीज', 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ', और 'इनसाइड एज' जैसी मशहूर शोज और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, सयानी ने हाल ही में अपने एक बुरे अनुभव को साझा किया। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे एक सेट पर सीन शूट करने के दौरान उनके को-एक्टर ने निर्देशक के 'कट' कहे जाने के बावजूद इंटीमेट सीन में किस करना जारी रखा, जो उन्हें बहुत परेशान करने वाला था।


Sayani Gupta: सयानी ने रेडियो नशा से बातचीत करते हुए बताया कि फिल्म सेट पर इंटिमेसी कोर्डिनेटर्स की जरूरत को अब पहले से ज्यादा महसूस किया जाने लगा है। उन्होंने कहा, "इंटीमेट सीन अब बहुत ही तकनीकी तरीके से किए जाते हैं, जिससे स्थिति कंट्रोल में रहती है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं।" उन्होंने उदाहरण के तौर पर 2013 में 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' के दौरान अनुभव साझा किया, जब इंटिमेट सीन को शूट करते वक्त उनकी सुरक्षा का ख्याल रखा गया था।




Sayani Gupta: अभिनेत्री ने एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, जब उन्हें गोवा में समुंदर किनारे एक छोटी ड्रेस पहनकर लेटना पड़ा, जबकि सेट पर करीब 70 लोग मौजूद थे। इस स्थिति में वह असुरक्षित महसूस कर रही थीं, क्योंकि कोई भी उनके बगल में सुरक्षा के लिए खड़ा नहीं था।


Sayani Gupta: सयानी गुप्ता ने कहा कि सेट पर महिलाओं के लिए सुरक्षा को लेकर काफी सुधार की जरूरत है, और यह भी जरूरी है कि निर्देशक, इंटीमेटी कोर्डिनेटर्स और को-एक्टर इस मामले में बहुत ज्यादा सेंसिटिव रहें। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों की सीमाओं का ध्यान नहीं रखा जाता, और यह स्थिति बदलनी चाहिए। सयानी ने इन घटनाओं को साझा करते हुए यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि अब इंडस्ट्री में इंटिमेसी कोर्डिनेटर्स की अहमियत को समझा जाने लगा है, ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

Tags:    

Similar News