Salman Khan-Pakistan: बलूचिस्तान वाले बयान पर बौराई शहबाज सरकार, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को घोषित किया आतंकी

By :  Vpb
Update: 2025-10-26 08:35 GMT

Salman Khan-Pakistan: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के एक बयान ने पाकिस्तान में हंगामा मचा दिया है। सऊदी अरब में एक कार्यक्रम में सलमान ने बलूचिस्तान को अलग देश बताते हुए वहां के लोगों को मेहनती बताया था। इस बयान से नाराज पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने उन्हें आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकी घोषित कर दिया। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सलमान का नाम चौथे शेड्यूल में शामिल किया है, जिसका मतलब है कि उन पर कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए निगरानी रखी जाएगी। सलमान या उनके प्रतिनिधि की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Salman Khan-Pakistan: सलमान ने सऊदी अरब में कहा था, "बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लोग सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहे हैं।" यह बयान बलूचिस्तान के अलगाववादी आंदोलन को बल देने वाला माना गया, जिसे पाकिस्तानी सेना दबाने की कोशिश करती है। इस बयान से जहां पाकिस्तान भड़क गया, वहीं बलूचिस्तान के अलगाववादी नेताओं ने सलमान को धन्यवाद दिया।

Salman Khan-Pakistan: बलूचिस्तान, जो पाकिस्तान का 46% हिस्सा है, प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़ा है। यहां आजादी के लिए लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, और हिंसा की घटनाएं आम हैं। सलमान का बयान जानबूझकर था या अनजाने में, यह स्पष्ट नहीं है।

Tags:    

Similar News