Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक शुरु, पुलिस कमिश्नरी,धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर चर्चा
| Sai Cabinet Meeting: रायपुर। CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हाउस में जारी है। इस बैठक में मुख्य चर्चा का विषय रायपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्र में विस्तार करने से संबंधित है।
By : Pradeep Sharma
Sai Cabinet Meeting: रायपुर। CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री हाउस में जारी है। इस बैठक में मुख्य चर्चा का विषय रायपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्र में विस्तार करने से संबंधित है। नवा रायपुर ग्रामीण के कुछ हिस्सों को पुलिस कमिश्नर के एरिया में शामिल कर उसे और मजबूत बनाने की योजना तैयार है।
Sai Cabinet Meeting: सरकार ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है और माना जा रहा है कि बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया जाएगा। इसके अलावा राज्यपाल के भाषण के प्रारूप को मंजूरी दी जाएगी. वहीं CM साय धान खरीदी की भी समीक्षा करेंगे, इसके अलावा अन्य विभागों के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।