Rohit Sharma: ODI और टेस्ट से रिटायरमेंट पर कप्तान रोहित शर्मा की दो टूक, कहा - मैं इतनी आगे की नहीं सोचता...
| BCCI के सचिव जय शाह ने पुष्टि की थी कि भारत रोहित की कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगा.
By : Vpb
Rohit Sharma: नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास की घोषणा की थी. रोहित ने कहा था कि वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए खेलते रहेंगे. हाल ही में, रोहित की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती थी.