UPSC चेयरमैन का इस्तीफा : UPSC चेयरमैन ने इस्तीफा दिया, 5 साल का कार्यकाल बाकी था, बोले- इसका पूजा खेडकर विवाद से संबंध नहीं
| UPSC चेयरमैन का इस्तीफा : UPSC चेयरमैन ने इस्तीफा दिया, 5 साल का कार्यकाल बाकी था, बोले- इसका पूजा खेडकर विवाद से संबंध नहीं
By : Anushka Singh
UPSC: नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि इस्तीफे के बाद सामजिक और धार्मिक कामों पर ध्यान देंगे। उन्होंने 14 दिन पहले उन्होंने अपना इस्तीफा कार्मिक विभाग (DOPT) को भेजा था, इसकी जानकारी आज सामने आई है। उन्होंने 28 जून 2017 को आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था।
UPSC: अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। उनका कार्यकाल मई 2029 तक था। उन्होंने 16 मई 2023 को UPSC के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। इस्तीफे की जानकारी आने के बाद मनोज सोनी ने कहा है कि उनका इस्तीफा ट्रेनी IAS पूजा खेडकर से जुड़े विवादों और आरोपों से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है।