RBI : अगर आपका अकाउंट इस बैंक में है तो डूब सकती है रकम, आरबीआई ने रद्द किया बैंकिंग लाइसेंस, जल्दी पढ़ें पूरी खबर
| RBI : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक, वाराणसी की बिगड़ती वित्तीय स्थिति के मद्देनजर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने लाइसेंस रद्द करते हुए कहा, बैंक चार जुलाई
By : Pradeep Sharma
नई दिल्ली। RBI : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक, वाराणसी की बिगड़ती वित्तीय स्थिति के मद्देनजर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने लाइसेंस रद्द करते हुए कहा, बैंक चार जुलाई, 2024 को कारोबारी समय के बाद बैंकिंग कारोबार करना बंद कर देगा।
RBI : उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने और एक लिक्विडेटप नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 99.98 प्रतिशत जमाकर्ता जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (DICGC) से अपनी पूरी जमा राशि प्राप्त करने के हकदार हैं।