रायपुर में Asian News Raas Garba का धमाका! पहले दिन टूटा भीड़ का रिकॉर्ड, आज एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा की मौजूदगी से जमेगा बॉलीवुड का रंग, 19 अक्टूबर तक चलेगा महोत्सव
रायपुर के रामबाग में Asian News Raas Garba Season-4 के पहले दिन रिकॉर्ड ब्रेक भीड़ उमड़ी। आज बॉलीवुड सेलिब्रिटी टीना आहूजा की मौजूदगी से जमेगा बॉलीवुड का रंग। महोत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर 14 अक्टूबर की शाम एक बार फिर रंग, उमंग और भक्ति के माहौल में सराबोर हो चुकी है। मध्य भारत के सबसे बड़े और सफल रास गरबा आयोजनों में शुमार एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के भव्य रास गरबा (सीजन-4) की शुरुआत 14 अक्टूबर शाम 8 बजे मां अम्बे और गरबी पूजा से हुई।
एशियन न्यूज के चेयरमैन सुबोध सिंघानिया और मीनाली सिंघानिया ने मां अम्बे की आरती और गरबी पूजा संपन्न कराई। रास गरबा (सीजन-4) के पहले दिन रामबाग में जुटी भक्तों की भीड़ ने पिछला रिकार्ड ब्रेक कर दिया। आज के आयोजन में बॉलीवुड सेलिब्रिटी टीना आहूजा भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगी।
इस बार का Asian News Raas Garba Season-4 को और भी खास है। मां दुर्गा की भक्ति के साथ प्रभु श्रीराम के भजनों ने भी माहौल को आध्यात्मिक बना दिया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां शक्ति की आराधना में शामिल हुए और गरबा-डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके। भक्ति गीतों ने पूरे आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया, वहीं देशभक्ति गीतों ने लोगों में उत्साह और उमंग का संचार किया।
सनातन संस्कृति और परंपरा को समर्पित आयोजन
एशियन न्यूज की ओर से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह रास-गरबा केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत करने वाला सांस्कृतिक उत्सव भी है।इस साल का आयोजन पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। लगातार चौथे साल आयोजित होने जा रहा यह गरबा महोत्सव छह दिनों तक चलेगा।
सनातन संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम
यह आयोजन सिर्फ एक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत करने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है। मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ प्रभु श्रीराम के भजनों और देशभक्ति गीतों की धुनों पर रायपुर के गरबा प्रेमी थिरकेंगे।