Raipur City News : ‘परीक्षा पर चर्चा’ में छत्तीसगढ़ की युक्ता मुखी साहू होंगी शामिल, शिक्षिका के साथ दिल्ली रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के छात्रों को परीक्षा तनाव से निपटने के सुझाव और प्रेरणा मिलेगी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-01-25 08:57 GMT
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मायाराम सुरजन हायर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर की छात्रा युक्ता मुखी साहू को ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 27 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में देशभर के छात्रों को परीक्षा तनाव से निपटने के सुझाव और प्रेरणा मिलेगी।
Raipur City News : बता दें कि युक्ता मुखी साहू का चयन परीक्षा पर चर्चा में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से किया गया है। यह न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए युक्ता अपनी शिक्षिका श्रुति बैनर्जी के साथ आज दिल्ली के लिए रवाना हुईं।