Raipur City News : रायपुर। राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने सुबह जब लाश देखी तो तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सुसाइड करने वाले युवक का नाम विक्रम खंडेलवाल है। खुदकुशी करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।

Raipur City News : स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता था। विक्रम की 3 बेटी और 1 बेटा है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। टीम मृतक की पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Tags: