Raipur City News : यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. पर छापेमारी, नकली कामधेनु सरिया का बड़ा भंडाफोड़, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई...
इस कार्रवाई के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की विस्तृत छानबीन कर रही हैं।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. पर दिल्ली कोर्ट के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नकली कामधेनु सरिया के निर्माण और बिक्री के आरोप में 6 सदस्यीय टीम ने इस्पात प्लांट में छापेमारी कर 1000 टन से अधिक डुप्लीकेट सरिया जब्त किया है। बता दें कि यशोदा नंदन इस्पात प्रा. लि. कामधेनु ब्रांड के नाम से नकली सरिया बनाकर देशभर के विभिन्न राज्यों में इसकी अवैध बिक्री कर रहा था।
Raipur City News : कॉपीराइट डिपार्टमेंट के कमिश्नर की टीम ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की। छापेमारी में कामधेनु कंपनी की सर्विलांस टीम और लीगल एडवाइजर भी मौजूद रहे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अन्य प्लांटों में भी नकली सरिया बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। अब इन प्लांट्स पर भी छापेमारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की विस्तृत छानबीन कर रही हैं।