Raipur City News: नालंदा परिसर जब देर रात बजी ताली, हाईटेक लाइब्रेरी देख हैरान हुई वित्त आयोग की टीम
| Raipur City News: छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची 16वें वित्त आयोग की टीम यहां सरकार के साथ ही विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों से भी मुलाकत की। इसी कड़ी में टीम ने गुरुवार देर रात रायपुर
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Raipur City News: छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची 16वें वित्त आयोग की टीम यहां सरकार के साथ ही विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संगठनों से भी मुलाकत की। इसी कड़ी में टीम ने गुरुवार देर रात रायपुर स्थित विशिष्ट नालंदा लाइब्रेरी का अवलोकन किया। यहां मौजूद अत्याधुनिक सुविधाओं को देखकर टीम के सदस्य ताली बजाने पर मजबूर हो गए। उनके साथ प्रदेश के वित्तमंत्री और इस लाइब्रेरी के शिल्पकार तत्कालीन रायपुर कलेक्टर और वर्तमान सरकार में मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद थे।
Raipur City News: बता दें कि, इस दौरान पनगढ़िया के साथ डॉ. सौम्यकांति घोष, एन्नी जार्च मैथ्यू, वित्त आयोग के सचिव रित्विक पांडे भी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने गुलाब फूल और विवेकानंद साहित्य देकर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने लाइब्रेरी की कार्य प्रणाली, विद्यार्थियों के बैठने, पुस्तक इशू करने, प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।