Raipur City News : रायपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-बारिश से शहर में ब्लैकआउट, गरज-चमक ने बढ़ाई दहशत

फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं।

Update: 2026-05-16 14:17 GMT

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। देर शाम तेज हवा और गरज-चमक के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। तेज आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन गई।

बारिश के दौरान आसमान में लगातार बिजली चमकने और तेज गर्जना से लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

मौसम बदलने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन अचानक आई तेज बारिश और अंधेरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने से घरों और बाजारों में अंधेरा छा गया।

मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई थी। फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं।

Tags:    

Similar News