Raipur City News : ट्रैफिक ASI द्वारा घूस लेते वीडियो वायरल, SSP ने लिया एक्शन
| वीडियो में ट्रैफिक एएसआई नागेंद्र सिंह को अवैध रूप से पैसे लेते हुए देखा गया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ट्रैफिक एएसआई का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह घटना रिंगरोड नंबर 3 की बताई जा रही है, जहां चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। वीडियो में ट्रैफिक एएसआई नागेंद्र सिंह को अवैध रूप से पैसे लेते हुए देखा गया।
Raipur City News : जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, SSP रायपुर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। इस मामले में जांच की प्रक्रिया जारी है और पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।