Raipur City News : रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत
जिसमें वे युवाओं को प्रेरित करेंगे और उनके विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-01-21 07:18 GMT
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और और राज्यपाल रमन डेका ने रायपुर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, माता कौशल्या की भूमि, भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
Raipur City News : अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के विद्यार्थियों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लेंगे। इस सत्र का विषय बेहतर भारत के निर्माण के लिए विचार होगा, जिसमें वे युवाओं को प्रेरित करेंगे और उनके विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।