Raipur City News : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे रायपुर, सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत...
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में चल रहे बीजेपी सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करना है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-26 06:58 GMT
Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बता दें कि जेपी नड्डा संगठन के बड़े नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करेंगे।
Raipur City News : बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में चल रहे बीजेपी सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करना है। नड्डा, सांसदों, विधायकों और विभिन्न क्षेत्रों के जन प्रतिनिधियों के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे ताकि सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को बेहतर तरीके से समझा जा सके।
Raipur City News : भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। अब तक प्रदेश में 19 लाख से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि निर्धारित अवधि में प्रदेश भाजपा अपने सदस्यता लक्ष्य को पूरा कर लेगी।