Raipur City News : केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
| स्वागत समारोह के दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ केंद्रीय मंत्री का भव्य अभिनंदन किया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा आज रायपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। स्वागत समारोह के दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ केंद्रीय मंत्री का भव्य अभिनंदन किया।
नड्डा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की और उनका उत्साहवर्धन किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद जे.पी. नड्डा सीधे रायपुर एयरपोर्ट से जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो गए, जहां वे आगामी कार्यक्रम और जनादेश परब में हिस्सा लेंगे।