Raipur City News : दो दिवसीय प्रयास सावन मेला का आयोजन 5 से, अर्जित होने वाली राशि से जरूरतमंद बच्चों को बांटेगे कॉपी–किताब–स्कूल बैग
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में 5 और 6 अगस्त को "हम साथ साथ हैं फाउंडेशन" द्वारा प्रयास सावन मेला का आयोजन किया जा रहा है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-07-29 09:33 GMT
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में 5 और 6 अगस्त को "हम साथ साथ हैं फाउंडेशन" द्वारा प्रयास सावन मेला का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल एवं सचिव लीना वधेर ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा और यह 6 अगस्त को रात 8 बजे संपन्न होगी।
Raipur City News : प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की डिज़ाइनर राखियां, लड्डू गोपाल पोशाक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, डिजाइनर सूट, साड़ी, लहंगा, हाउसहोल्ड आइटम सहित गिफ्ट आइटम मिलेंगे। आयोजकों ने बताया कि 500 रुपये की खरीदी पर ग्राहकों को लकी ड्रा मिलेगा। साथ ही फ्री मेंहदी की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शनी में फाउंडेशन के तारा चांडक, नीतू अग्रवाल, बरखा अदानी, पूजा छाबड़ा, मधु जैन, और सरिता अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
Raipur City News : इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। सावन मेला से अर्जित होने वाली राशि से जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब, और स्कूल बैग का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा, आयोजन में विभिन्न मंडल की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है जहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।