Raipur City News : रायपुर। अवंती विहार मुख्य मार्ग पर द फूड स्टॉपेज के सामने चल रहे पुलिया निर्माण कार्य के लिए बनाए गए डायवर्ट रूट से व्यापारियों और रहवासियों को हो रही परेशानी के बाद अवंती विहार व्यापारी संघ ने त्वरित कार्रवाई की मांग की। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से संपर्क कर डायवर्ट रूट को सुविधाजनक बनाने और उचित बैरीगेटिंग की मांग की। इसके बाद जोन आयुक्त संतोष पांडे, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह और सतीश ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया और रूट को रहवासियों के लिए सुगम बनाया।

Raipur City News : जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने बारिश के मौसम से पहले अवंती विहार मुख्य मार्ग पर स्थित नाले की पुरानी पुलिया को तोड़कर नई, मजबूत और बड़ी पुलिया बनाने का काम शुरू किया है। इस निर्माण कार्य के लिए मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगभग आधा किलोमीटर पहले बैरीगेटिंग की गई थी, जिसे व्यापारी संघ ने अनुचित बताते हुए विरोध जताया। व्यापारियों ने मांग की कि विकास कार्य के लिए उपयुक्त स्थान पर स्थाई डिवाइडर लगाए जाएं। गुस्साए दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर ताला लगाकर नगर निगम को चाबी सौंपने की चेतावनी दी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रूट को पुनः डायवर्ट किया।

Raipur City News : नए डायवर्ट रूट से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और रहवासियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बैरीगेटिंग को व्यवस्थित किया। इस दौरान अवंती विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी, महामंत्री किशोरचंद नायक, संरक्षक संतोष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुब्रत घोष, अजय पणिकर, डॉ. सुजीत परिहार, पार्षद मनोज विश्वकर्मा, हिमांशु वंदे, राजकुमार गंगवानी, सत्यनारायण सेन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Tags: