Raipur City News : रेलवे स्टेशन पर यात्री की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हादसा या सुसाइड, जांच जारी...
| Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना प्लेटफार्म नंबर 5 पर हुई, जहां एक यात्री संभवतः ट्रेन से गिरकर पटरियों पर आ गया था और उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या सुसाइड का मामला।
Raipur City News : आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के स्टाफ मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज निकालने और वहां मौजूद यात्रियों से बयान लेने का प्रयास शुरू कर दिया है, जिससे घटना के बारे में और अधिक जानकारी मिल सके।
Raipur City News : रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों से चलती ट्रेन में न चढ़ने और न उतरने की अपील करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं, जो यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है, और जल्द ही स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।