Raipur City News : बाथरूम की खिड़की तोड़कर विचाराधीन कैदी हुआ फरार, उपचार के लिए भर्ती था अस्पताल में...
| Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल का विचाराधीन कैदी अस्पताल के बाथरूम की खिड़की को तोड़कर फरार हो गया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल का विचाराधीन कैदी अस्पताल के बाथरूम की खिड़की को तोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि जेल में बंद कैदी दिलीप चौहान की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल प्रहरी ने इस मामले में पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Raipur City News : बता दें कि आरोपी दिलीप चौहान दवाई कंपनी में कैशियर का काम करता था। लाखों रुपये गबन के मामले में देवेंद्र नगर पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जेल रायपुर में जेल प्रहरी राजेंद्र कुमार महिलांगे ने अपनी शिकायत में बताया कि विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान को स्वास्थ्य खराब होने के कारण 3 जुलाई से जिला अस्पताल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती था। जिसकी सुरक्षा में पुलिस तैनात थी।
Raipur City News : बताया जाता है कि विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान रात 10 बजे वॉशरूम जाना था। जिससे तैनात पुलिस ने वार्ड के अंदर बने वॉशरूम में उसे लेकर गया और उसकी हथकड़ी निकाल दी और वह अंदर चला गया। इसी दौरान उसने वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और खिड़की के कांच तोड़कर रात को करीब 12 बजे फरार हो गया। विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान सारंगढ़ का रहने वाला है। पुलिस फरार बंदी की तलाश में जुट गई है।