Raipur City News : रायपुर। नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E812 में बम होने की सूचना मिलने पर रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई, और सभी यात्रियों को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। फ्लाइट में बम की मौजूदगी की जांच के लिए इंडियन सिक्योरिटी फोर्स (आईएसएफ) और रायपुर पुलिस की टीमें एयरक्राफ्ट का गहन निरीक्षण करती रहीं।


Raipur City News : फ्लाइट में बम की सूचना देने वाले यात्री की पहचान निमेष मंडल के रूप में हुई, जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एविएशन एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। माना थाना प्रभारी भावेश गौतम ने जानकारी दी कि यात्री से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की सटीक जानकारी सामने आएगी।
Tags: