Raipur City News : राजधानी रायपुर में कार में मिली महिला की संदिग्ध लाश, इलाके में मचा हड़कंप
| स्थानीय लोगों ने जब शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक कार में महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज के बाहर खड़ी कार के अंदर मृत महिला का शव पाया गया। मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।
Raipur City News : स्थानीय लोगों ने जब शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब महिला की पहचान और मौत के कारणों की तहकीकात में जुट गई है। इसके साथ ही, कार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Raipur City News : इस घटना से इलाके में एक तरह की दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।