Raipur City News : नहर में मिला मोपेड में दबा संदिग्ध शव, पुलिस जांच में जुटी...
| प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला एक दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है,
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगा मार्ग पर सकरी नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है और जानकारी के अनुसार, गाड़ी भी नहर में गिर गई थी, जिसके ऊपर मृतक का शव था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Raipur City News : प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला एक दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन मृतक की पहचान रायपुर के गुढियारी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस इस संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और मृतक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए प्रयासरत है। घटनास्थल पर पुलिस बल और जांच टीमों को तैनात किया गया है ताकि घटना की सही वजह का खुलासा किया जा सके।