Raipur City News : सहायक शिक्षकों की मांगों पर विचार के लिए राज्य सरकार ने बनाई समिति, देखें आदेश कॉपी...
| सरकार द्वारा यह कदम सहायक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाया गया है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायक शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व मुख्य सचिव करेंगे और इसमें विधि सचिव, स्कूल शिक्षा सचिव, और वित्त सचिव भी शामिल होंगे। यह समिति सहायक शिक्षकों द्वारा किए गए अभ्यावेदन पर विचार करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। सरकार द्वारा यह कदम सहायक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाया गया है। शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर यह समिति रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे बाद में संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
देखें आदेश कॉपी-