Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर टीम इंडिया की सराहना की।

Raipur City News : उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल... चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। बधाई एवं शुभकामनाएं चैंपियंस।

Tags: