Raipur City News : नुआखाई पर्व पर उत्कल समाज के साथ छत्तीसगढ़ का भी विशेष पर्व: सीएम विष्णुदेव साय, समाज के लोगों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने उड़ीसा के साथ छत्तीसगढ़ के गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 20 वर्षों तक सांसद रहे हैं,
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-03 09:47 GMT
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उत्कल समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा ने एकजुटता का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने उत्कल समाज को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि नुआखाई पर्व छत्तीसगढ़ और उड़ीसा दोनों ही राज्यों में विशेष महत्व रखता है।
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने उड़ीसा के साथ छत्तीसगढ़ के गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 20 वर्षों तक सांसद रहे हैं, जो उड़ीसा के करीब है। उन्होंने कहा कि वे आदिवासी समाज से आते हैं और उनके समाज में भी इस पर्व को मनाने की परंपरा है।
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने मंगल कामना और समाज में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने उत्कल समाज में नुआखाई पर्व के महत्व को स्वीकार करते हुए समाज के सभी लोगों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।