Raipur City News : 10 दिन की रिमांड के बाद सौम्या चौरसिया विशेष कोर्ट में पेश, कोयला घोटाले की जांच तेज
| सौम्या पहले से ही कोयला घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। आय से अधिक संपत्ति और कोयला घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया की 10 दिन की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो गई। इस दौरान ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने सोमवार को उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया। सौम्या पहले से ही कोयला घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं।
Raipur City News : मार्कफेड के पूर्व एमडी और कारोबारी भी कोर्ट में पेश
इसी मामले से जुड़े कस्टम मिलिंग घोटाले में गिरफ्तार मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी और कारोबारी रोशन चंद्राकर को भी सोमवार को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इनकी 15 दिन की पुलिस रिमांड भी आज समाप्त हो गई। ईओडब्ल्यू ने इनकी आगे की रिमांड की मांग नहीं की, जिससे माना जा रहा है कि जांच एजेंसी को इनसे जरूरी जानकारी पहले ही मिल चुकी है।