Raipur City News : सौम्या चौरसिया फिर 14 दिनों के लिए गईं जेल, सोनी और चंद्राकर 3 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में
इससे पहले, सौम्या को कोयला घोटाले के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-18 08:51 GMT
Raipur City News : रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले, सौम्या को कोयला घोटाले के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।
Raipur City News : इसी प्रकार, कस्टम मिलिंग घोटाले में गिरफ्तार मार्कफेड के पूर्व प्रबंध निदेशक मनोज सोनी और व्यवसायी रोशन चंद्राकर को भी EOW ने अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 3 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। EOW ने उनकी पुलिस रिमांड की मांग नहीं की।
Raipur City News : सौम्या चौरसिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। EOW ने उनके खिलाफ विस्तृत जांच के बाद मामला दर्ज किया है। मनोज सोनी और रोशन चंद्राकर पर कस्टम मिलिंग घोटाले में संलिप्तता के आरोप हैं, जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग और अनियमितताएं शामिल हैं।