Raipur City News: स्काईवॉक जरूरी या मजबूरी..Asian News के ''क्या फसाना, क्या हकीकत'' में हैं सवालों के जवाब, देखें exclusive report

Update: 2025-06-04 06:10 GMT

 Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर का बहुचर्चित स्काईवॉक प्रोजेक्ट का निर्माण दोबारा शुरु करने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। शहर की बीचों.बीच करीब 7 साल से अधूरा पड़ा स्काईवॉक प्रोजेक्ट का कांग्रेस शुरु से ही विरोध करती रही। स्काईवॉक का निर्माण पूर्व CM डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में शुरु हुआ था। 2018 में जब कांग्रेस की नई सरकार सत्ता में आई तो इसका निर्माण पूरी तरह बंद कर दिया गया।

Raipur City News: कांग्रेस सरका इसे बीजेपी के भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत बताती रही। अब जब ​बीजेपी सरकार की सत्ता में वापसी हुई है तो स्काईवॉक प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए विभाग ने बजट की बाकी राशि जारी कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि, बीजेपी सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहे राजेश मूणत ने बिना किसी जरूरत के अपने रसूख से इस प्रोजेक्ट को पास करवाया।

Raipur City News: वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत का कहना है कि यह प्रोजेक्ट डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ था, और सभी नियमों का पालन किया गया था। बीजेपी सरकार की वापसी के बाद अब 37 करोड़ रुपए की राशि आवंटित कर इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। स्काईवॉक की लागत में अब जो बढ़ोतरी होगी, उसके लिए पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार जिम्मेदार है।

Raipur City News: जो भी हो..क्या स्काईवॉक प्रोजेक्ट रायपुर के विकास की नई उड़ान भरेगा, या फिर सियासी आरोप-प्रत्यारोप की भेंट चढ़ेगा..शहर के इस करंट मुद्दे पर देखिए एशियन न्यूज की खास रिपोर्ट..

Full View

Tags:    

Similar News