Raipur City News: श्री स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल फर्जीवाड़े के बादशाह, प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर बिल्डर से ले रखे हैं लाखों रुपए
| Raipur City News: राजधानी रायपुर में स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर में स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक और मामला सामने आया है जिसमें नरेंद्र अग्रवाल ने एक प्रसिद्ध व्यक्ति और बिल्डर से प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लिए हैं।
Raipur City News: इस रकम का भुगतान न कर पाने के कारण उन्होंने पिछले दो सालों से पैसे लौटाने में टालमटोल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस एडवांस रकम की कुल राशि ढाई करोड़ रुपए से अधिक है। जानकारी के अनुसार स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों से पैसे लेकर उसे दबा रखा है।
Raipur City News: सिर्फ यही नहीं, शहर में कई अन्य मामले भी सामने आए हैं जहाँ नरेंद्र अग्रवाल ने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। प्रभावित लोग यहां-वहां चक्कर काटने और बार-बार दौड़ने को मजबूर हो गए हैं। अब एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने आखिरकार अपनी शिकायत दर्ज करवाई है और मीडिया में भी यह मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े के समाने आने के बाद कई और भी मामले सामने आ सकते हैं।