Raipur City News : हाईकोर्ट से निलंबित आईएएस रानू साहू को झटका, देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ी...
| छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख मामलों में आज न्यायालय ने कड़ी कार्रवाई की है,
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख मामलों में आज न्यायालय ने कड़ी कार्रवाई की है, जिससे निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कोयला लेवी घोटाला मामले में जेल में बंद रानू साहू की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जबकि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत को 11 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।
Raipur City News : बता दें कि हाईकोर्ट के जस्टिस एन. के. व्यास की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी। रानू साहू पर कोयला लेवी घोटाले में कथित संलिप्तता का आरोप है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले भी उनकी कई बार जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं, और यह निर्णय उनकी कानूनी लड़ाई में एक और बड़ी बाधा के रूप में देखा जा रहा है।
Raipur City News : विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ाई गई-
दूसरी ओर बलौदाबाजार हिंसा मामले में करीब ढाई महीने से जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत को अदालत ने 11 नवंबर तक बढ़ा दिया है। देवेंद्र यादव की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई, जिसमें पुलिस ने अदालत से और समय की मांग की। पुलिस ने दलील दी कि जांच पूरी नहीं हुई है और पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। अदालत ने पुलिस की इस दलील को स्वीकार करते हुए हिरासत अवधि बढ़ा दी। देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर सुनवाई 13 नवंबर को होगी।