Raipur City News : संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
| मामले की तफ्तीश जारी है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार क्षेत्र में युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची टिकरापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि शव सुनसान इलाके में पाया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।