Raipur City News : खारून रेलवे कॉलोनी में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके आसपास खून के धब्बे फैले हुए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतक की पहचान राजा साहू, निवासी चुना भट्टी के रूप में की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र में पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।