Raipur City News : स्वावलंबी महिलाओं को मंच देने सावन मेला का आयोजन, कामकाजी व उद्यमी महिलाओं के लिए अनोखा मौका
| Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के टैगोर नगर स्थित संस्कार हाउस में 17 व 18 जुलाई को दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है,
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के टैगोर नगर स्थित संस्कार हाउस में 17 व 18 जुलाई को दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिका मंजू जैन ने बताया की कार्यक्रम का उद्घाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा, प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को प्रातः11 बजे होगा जो गुरुवार को रात 9 बजे तक संपन्न होगा।
Raipur City News : आयोजिका मंजू जैन ने बताया की कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य राजधानी की कामकाजी व उद्यमी महिलाओं का उत्साहवर्धन करना एवं उनके छोटे व्यापार को तरक्की देना है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। श्रीमती जैन ने बताया की सावन मेला में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से तकरीबन 35 से अधिक राखी, गिफ्ट हैंपर, ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकर, आदि के स्टॉल आ रहे है जहां स्वादिष्ट व्यंजन भी राजधानीवासियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी में महिला नेत्री, समाजसेवी महिलाए सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।