Raipur City News : रेत माफियाओं ने युवक पर चलाई गोली, कांग्रेस ने गठित की 6 सदस्यीय जांच समिति...
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है,
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-06-13 10:14 GMT
Raipur City News : रायपुर। राजनांदगांव जिले में अवैध रेत खनन के विरोध में ग्रामीणों पर रेत माफियाओं द्वारा किए गए हमले और गोलीबारी की घटना ने प्रदेश में सियासी हलचल मचा दी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो घटना की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच समिति का नेतृत्व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू करेंगे। इसके अलावा विधायक भोलाराम साहू, इंद्रशाह मंडावी, हर्षिता बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू और कुलबीर छाबड़ा भी कमेटी में शामिल हैं।