Raipur City News : राजधानी में कल मांस-मटन बिक्री पर रहेगी रोक, नगर निगम ने जारी किया सख्त आदेश
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किया है।
Raipur City News : रायपुर। बुद्ध जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर 12 मई 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में मांस और मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किया है।
Raipur City News : आदेश के अनुसार, 12 मई को किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मांस-मटन को जब्त करना और यथोचित कानूनी कार्रवाई शामिल है। रायपुर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। वे अपने-अपने जोन क्षेत्रों में मांस-मटन की दुकानों की सतत निगरानी करेंगे।
Raipur City News : नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह आदेश बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है। इस अनूठे कदम से शहर में बुद्ध जयंती के दिन विशेष व्यवस्था लागू होगी, जिसका सभी दुकानदारों से पालन करने की अपील की गई है।