Raipur City News : सफाईकार्य के लिए खरीदे गए वाहनों का ग्रामीण विधायक साहू ने किया लोकार्पण
| Raipur City News : रायपुर। नगर पंचायत माना कैंप में आज 15 वें वित्त आयोग मद से वार्डों में सफाई कार्य के लिए खरीदी किये गए नए वाहनों का लोकार्पण एवं पूजन ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू द्वारा किया गया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। नगर पंचायत माना कैंप में आज 15 वें वित्त आयोग मद से वार्डों में सफाई कार्य के लिए खरीदी किये गए नए वाहनों का लोकार्पण एवं पूजन ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू द्वारा किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया की इस अवसर पर विधायक साहू द्वारा नगर पंचायत माना कैंप में निर्मित 3 कमरे का लोकार्पण, वृक्षारोपण एवं सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।
Raipur City News : कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर जिला उपाध्यक्ष श्यामा चक्रवर्ती, माना नगर पंचायत उपाध्यक्ष उर्मिला चौहान, मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र ठाकुर, पार्षद लोकमाती ठाकुर, अंजू बर्मन, मिथुन मंडल, कांति साहू, संगीता सिंग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।