Raipur City News : रायपुर। आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया, जब चौथे फ्लोर की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में 4 से अधिक मरीज घायल हो गए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा था। अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा गिरने से मरीज और उनके परिजन इसकी चपेट में आ गए। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ गंभीर मरीजों को अस्पताल के अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। सभी का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में भवन की जर्जर स्थिति को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इंजीनियरों की टीम को तकनीकी जांच के लिए बुलाया गया है।

Tags: