Raipur City News : सगी मौसी के बेटे ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, परिजनों ने एफआईआर कराने से किया इंकार...
| एमएलसी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लेकिन परिजनों ने अब तक रिपोर्ट नहीं लिखाई है। पुलिस अब मामले की जांच करेगी। इसकी जानकारी एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके सगे मौसी के 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है।
Raipur City News : थाने में आने के बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी के परिवार वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस अब आरोपी को पेश करेगी। इस मामले में एक अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि उन्होंने उस समय एमएलसी नहीं किया गया। बच्ची के एमएलसी की जानकारी पुलिस को नहीं दी। एमएलसी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।