रायपुर सिटी न्यूज: एक मैदान 46 पहलवान, आखिरी दिन रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 22 ने किया नामांकन, कुल 46 प्रत्याशी ने भरे पर्चे
| Raipur City News: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन 25 अक्टूबर को एक दिन में 22 ने उम्मीदवारों ने अपने
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Raipur City News: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन 25 अक्टूबर को एक दिन में 22 ने उम्मीदवारों ने अपने पर्चे जमा किए हैं। शुक्रवार तक कुल 46 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रपत्र जमा किए। जो रायपुर दक्षिण के चुनावी इतिहास में रिकार्ड है। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आकाश शर्मा और बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनाव में मुख्य मुकाबला इन्हीं के बीच होना है।
Raipur City News: इन पर्चों की स्कूटनी 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। और उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची घोषित कर दी जाएगी। और 13 दिनों तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान के बाद मतदाता अपने नए विधायक को चुनने 13 नवंबर को मतदान करेंगे और 23 नवंबर को मतगणना होगी।