Raipur City News: राजधानी के दो मॉल में छापा, एक ही फ्रीजर में रखे मिले वेज-नॉनवेज फूड
| Raipur City News: नियंत्रक खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात राजधानी रायपुर के दो मॉल की जांच की। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान केएफसी में खाद्य पदार्थों को तलने में उपयोग किए जाने वाले फ्राईंग ऑयल का
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Raipur City News: नियंत्रक खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात राजधानी रायपुर के दो मॉल की जांच की। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान केएफसी में खाद्य पदार्थों को तलने में उपयोग किए जाने वाले फ्राईंग ऑयल का टीपीएम जांच करने पर 30 प्रतिशत से ज्यादा पाया गया।
Raipur City News: यह मानक FSSAI द्वारा निर्धारित अधिकतम मात्रा 25 प्रतिशत से ज्यादा है। वहीं टीम ने लगभग 100 लीटर फ्राईंग ऑयल जब्त किया है। जांच में वेज और नॉन वेज खाद्य पदार्थ के विक्रय के लिए काउंटर में समुचित आईडेंटिफिकेशन नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया है।