Raipur City News : जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक, योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दिए आवश्यक निर्देश...
| इस बैठक में उन्होंने जनसंपर्क संचालनालय और संवाद के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और उनसे परिचय प्राप्त किया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। जनसंपर्क संचालनालय के नव नियुक्त आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आज छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जनसंपर्क संचालनालय और संवाद के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और उनसे परिचय प्राप्त किया।
Raipur City News : डॉ. मित्तल ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसंपर्क विभाग का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और उन्हें इनसे लाभान्वित करना है। इस अवसर पर संचालक जनसंपर्क अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, हर्षा पौराणिक, डीएस कुशराम, संतोष मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में संचालनालय के संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक और संवाद के अधिकारी भी उपस्थित थे।