Raipur City News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखपति दीदी मनकुंवारी बाई से करेंगे वार्तालाप
मनकुंवारी बाई, जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा की निवासी हैं
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-01 10:25 GMT
Raipur City News : रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग में आयोजित पीएम-जनमन मेगा इवेंट में हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की मनकुंवारी बाई से प्रधानमंत्री वार्तालाप करेंगे, जो प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
Raipur City News : मनकुंवारी बाई, जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा की निवासी हैं और पीएम-जनमन योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने कृषि कार्य के साथ-साथ बत्तख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी एवं साल बीज संग्रहण जैसे विभिन्न कार्यों से अपनी आय को बढ़ाया है। वर्तमान में वह प्रतिवर्ष 2.70 लाख रुपये की आय अर्जित कर लखपति दीदी के रूप में पहचानी जा रही हैं। मनकुंवारी बाई हजारीबाग में प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने के लिए जशपुर से रवाना हो चुकी हैं।