Raipur City News : होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, नामचीन जुआरियों के नाम हुए उजागर
| पुलिस ने बाद में ऑनलाइन दर्ज एफआईआर में सभी 11 आरोपियों के नामों का उल्लेख किया,
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा पुलिस ने होटल बेबीलॉन कैपिटल में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल जुए के फड़ पर छापेमारी की, जो दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस की इस कार्रवाई में कई रसूखदार जुआरियों को पकड़ा गया, लेकिन पुलिस द्वारा मीडिया के समक्ष तुरंत नाम न उजागर करने पर उनकी आलोचना भी हुई।
Raipur City News : हालांकि, पुलिस ने बाद में ऑनलाइन दर्ज एफआईआर में सभी 11 आरोपियों के नामों का उल्लेख किया, जिससे यह मामला और भी सुर्खियों में आ गया। इन नामचीन आरोपियों में बेबीलॉन होटल के मालिक का नाम भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर के हाई-प्रोफाइल वर्ग में हड़कंप मचा दिया है।
देखें लिस्ट-