Raipur City News : पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी, एसएसपी संतोष सिंह ने परीक्षा स्थल का किया निरीक्षण
एसएसपी संतोष सिंह ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी उम्मीदवार अपने प्रयासों में सफल हों।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-18 06:48 GMT
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के पीटीएस माना में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ जांच, शारीरिक माप-तौल, फील्ड टेस्ट (100 मीटर और 800 मीटर दौड़, शॉटपुट फेंक, लंबी और ऊंची कूद) जारी हैं। इन चरणों के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हर दिन अभ्यर्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
Raipur City News : एसएसपी रायपुर संतोष सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय भर्ती समिति द्वारा रायपुर जिले के लिए 559 पदों के एिल 92,242 अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जानी है। एसएसपी संतोष सिंह ने परीक्षा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।
Raipur City News : उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2024 के तहत कुल 5,967 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें रायपुर जिले के लिए 559 पद निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसएसपी संतोष सिंह ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी उम्मीदवार अपने प्रयासों में सफल हों।