Raipur City News : पवन देव बने डीजी, तीन महीने के इंतजार के बाद गृह विभाग ने जारी किए प्रमोशन आदेश...
पवन देव इस समय पुलिस हाउसिंग कॉर्पाेरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-01 09:14 GMT
Raipur City News : रायपुर। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन देव का डीजी (डायरेक्टर जनरल) पद पर प्रमोशन आखिरकार हो गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, उन्हें 2 जुलाई 2024 से डीजी पद का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, प्रमोशन के आदेश जारी होने में तीन महीने का समय लग गया।
Raipur City News : पवन देव इस समय पुलिस हाउसिंग कॉर्पाेरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले जुलाई 2024 में अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता को डीजी पद पर प्रमोट किया गया था। पवन देव का प्रमोशन काफी समय से चर्चा में था, और अब आधिकारिक आदेशों के साथ इसे मंजूरी मिल गई है।
देखे आदेश-