Raipur City News : अस्पताल परिसर में मरीज ने लगाई फांसी, चार दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी...
| यह घटना तब हुई जब मरीज इमरजेंसी वार्ड से गायब हो गया था।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल के परिसर में एक मरीज ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि मृतक मरीज 4 दिन पहले इमरजेंसी वार्ड से गायब हो गया था। सूचना पर आमानाका पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित मरीज की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Raipur City News : यह घटना तब हुई जब मरीज इमरजेंसी वार्ड से गायब हो गया था। मरीज के गायब होने की सूचना मिलने के बाद, पीड़ित परिवार ने चार दिनों तक अस्पताल परिसर में ही खोजबीन की, लेकिन AIIMS प्रबंधन और सुरक्षा टीम द्वारा किसी भी गंभीर प्रयास के बिना मरीज को खोजने में नाकाम रहे।